Search

 
 
 

अब रामगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, SP को बांग्ला में आया मेल, पुलिस अलर्ट

झारखंड में कोर्ट और पोस्ट ऑफिस को आए दिन बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. इस बार रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एसपी को ईमेल के जरिये यह धमकी दी गई है. मेल भेजने वाले ने बंग्ला भाषा में धमकी भरा मैसेज भेजा है.
 

Ranchi :  झारखंड में कोर्ट और पोस्ट ऑफिस को आए दिन बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. इस बार रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एसपी को ईमेल के जरिये यह धमकी दी गई है. मेल भेजने वाले ने बांग्ला भाषा में धमकी भरा मैसेज भेजा है.

 

रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान में जुटी है. 

 

 

कोर्ट परिसर की सघन तलाशी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था 

धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और स्थानीय पुलिस ने कोर्ट परिसर की गहन जांच की.  हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

 

परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी की जा रही है. कोर्ट में प्रवेश करने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है.

 

झारखंड के कई  कोर्ट मिल चुकी है उड़ाने की धमकी 

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब किसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे पहले रांची, बोकारो, धनबाद और साहिबगंज की अदालतों को भी ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकियां मिल चुकी हैं.

 

रांची सिविल कोर्ट को वर्ष 2026 में कई बार धमकी भरे ईमेल मिले थे. जबकि बोकारो कोर्ट को जहरीली गैस और बम प्लांट करने की धमकी दी गई थी. सभी मामलों में पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच की थी. लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला और अधिकांश मामलों को बाद में अफवाह माना गया.

 

जांच जारी, पुलिस कुछ भी कहने से बच रही पुलिस

रामगढ़ पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रही है. साइबर विशेषज्ञ ईमेल के आईपी एड्रेस, सर्वर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल में जुटे हैं. पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.

 

लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोर्ट परिसर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. प्रशासन का प्रयास है कि न्यायिक कार्य सामान्य रूप से चलते रहें और आम लोगों में किसी प्रकार का भय या अफवाह का माहौल न बने. यदि जांच में कोई ठोस सुराग मिलता है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही