Search

 
 
 

JPSC विवाद पर सियासत गरमाई, AJSU ने CBI-ED से जांच की मांग की

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित अनियमितताओं की सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है. आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता लंबोदर महतो और देवशरण भगत ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर जेपीएससी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
 
  • जेपीएससी पर कई गंभीर आरोप लगाए
  • ब्लैकलिस्टेड आउटसोर्सिंग कंपनी TDPL से परीक्षा आयोजित कराने का आरोप

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित अनियमितताओं की सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है. आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता लंबोदर महतो और देवशरण भगत ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर जेपीएससी पर कई गंभीर आरोप लगाए. 

 

प्रेस वार्ता में आजसू नेताओं ने दावा किया कि 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने ब्लैकलिस्टेड आउटसोर्सिंग कंपनी टीडीपीएल (TDPL) से परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और परिणाम तैयार कराने का काम कराया. उन्होंने परीक्षा परिणाम, आउटसोर्सिंग प्रक्रिया और वित्तीय नियमों के पालन पर भी सवाल उठाए. 

 

आजसू नेताओं ने कहा कि केवल अध्यक्ष के इस्तीफे से मामला खत्म नहीं हो जाता है. पूरे प्रकरण में आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने  सीबीआई (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से भी मामले की जांच की मांग की, ताकि कथित वित्तीय अनियमितताओं और परीक्षा प्रक्रिया की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने यह भी कहा कि यदि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही