Search

JPSC कार्यालय घेरने रांची आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तमाड़ में रोका

Ranchi : बाबूलाल मरांडी ने JPSC कार्यालय घेरने के लिए रांची आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं को तमाड़ में पुलिस द्वारा रोके जाने पर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है.
 
सड़क पर बैठे कार्यकर्ता

Ranchi : बाबूलाल मरांडी ने JPSC कार्यालय घेरने के लिए रांची आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं को तमाड़ में पुलिस द्वारा रोके जाने पर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है.

बाबूलाल ने कहा कि जब-जब सरकार डरती है, तब-तब पुलिस को आगे कर देती है. उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC में उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय पुलिस के सहारे युवाओं की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि JPSC कार्यालय घेराव के लिए आ रहे युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को तमाड़ में जबरन रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है. सरकार को विरोध प्रदर्शन रोकने के बजाय JPSC से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए.

मरांडी ने कहा कि झारखंड के युवा न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय देने के बजाय उनका दमन किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से युवाओं की आवाज सुनने और JPSC मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही