Search

 
 
 

Bokaro News: ‘जनता दरबार’ में शिक्षकों की समस्याओं पर DC का एक्शन, DDC को मासिक समीक्षा के निर्देश

बोकारो समाहरणालय में मंगलवार को जनता दरबार कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना.
 

Bokaro: बोकारो समाहरणालय में मंगलवार को जनता दरबार कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना. जिसमें शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, सहकारिता, विद्युत, DPLR चास/ पेटरवार/ नावाडीह/ चंद्रपुरा/ जरीडीह अंचल एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित मामले आए. सभी मामलों पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

 

शिक्षकों की समस्याओं विशेष निर्देश 

जनता दरबार में शिक्षकों से जुड़े मामलों की संख्या को देखते हुए उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित कर समस्याओं के निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए.

 

निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई की गई. जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

 

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही