Search

 
 
 

Bokaro News: जियाडा औद्योगिक क्षेत्र के 13 मामलों पर फैसला, नई कार्य योजना को हरी झंडी

बालीडीह स्थित जियाडा भवन, बोकारो सभागार में उपायुक्त सह क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र की अध्यक्षता में पीसीसी/एलएसी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कुल 13 मामलों पर निर्णय लिया गया.
 

Bokaro: बालीडीह स्थित जियाडा भवन, बोकारो सभागार में उपायुक्त सह क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र की अध्यक्षता में पीसीसी/एलएसी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कुल 13 मामलों पर निर्णय लिया गया. इनमें 04 मामले लीज होल्ड राइट ट्रांसफर तथा 09 मामले अतिरिक्त आइटम एवं आइटम परिवर्तन से संबंधित थे. बैठक के दौरान विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उनके त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया.

 

उपायुक्त-सह-क्षेत्रीय निदेशक ने जियाडा क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इनके शीघ्र मरम्मतीकरण का निर्देश दिया. साथ ही, नालों की सफाई एवं मरम्मत, जलापूर्ति व्यवस्था, वाटर बॉडी के संरक्षण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.


उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी कंपनियों को समन्वित रूप से कार्य करने तथा एक साझा विकास बजट तैयार करने का सुझाव दिया, ताकि क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का बेहतर विकास सुनिश्चित किया जा सके.बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में पार्किंग,यातायात प्रबंधन तथा भारी वाहनों की ओवरलोडिंग की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा हुई. 

 

उपायुक्त ने कहा कि अवैध पार्किंग एवं यातायात अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी पहल की जाए. उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.साथ ही निष्क्रिय एवं नियमों का पालन नहीं करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कारण पृच्छा जारी कर आवश्यकतानुसार लीज निरस्तीकरण की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जियाडा क्षेत्र के लिए पृथक फायर स्टेशन की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में आवश्यक पहल करने एवं प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

 

बैठक में क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र, जिला जन संपर्क पदाधिकारी,सहायक विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल चास, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद धनबाद, अग्रणी जिला प्रबंधक,  अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति उद्यमी विकास संघ के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही