Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : पेयजल संकट पर भड़का जनाक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

मुखिया शिखा नाग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ईसीएल कॉलोनी के मुख्य गेट को बंद कर सड़क जाम कर दी. प्रदर्शन में महिलाओं, युवतियों, बुजुर्गों व बच्चों की भागीदारी देखने को मिली. हाथों में डेकची, बाल्टी, घड़ा व घरेलू बर्तन लेकर लोगों ने ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
Advertisement
Advertisement
पानी के बर्तन रख सड़क जाम करते ग्रामीण.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत में लंबे समय से जारी पेयजल संकट के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया. मुखिया शिखा नाग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ईसीएल कॉलोनी के मुख्य गेट को बंद कर सड़क जाम कर दी. प्रदर्शन में महिलाओं, युवतियों, बुजुर्गों व बच्चों की भागीदारी देखने को मिली. हाथों में डेकची, बाल्टी, घड़ा व घरेलू बर्तन लेकर लोगों ने ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


ग्रामीणों का आरोप है कि गोपालपुर पंचायत के कई टोलों व बस्तियों में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है. बाका डंगाल, बाउरी टोला समेत कई इलाकों में लोगों को रोजाना पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. कई परिवारों को घंटों दूर जाकर पानी लाना पड़ता है. भीषण गर्मी के बीच जल संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.

 

 

 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही मुखिया शिखा नाग ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए ईसीएल मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक को छह बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई.इससे ग्रामीणों में निराशा और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. मुखिया पति सपन नाग ने कहा कि क्षेत्र में सफाई और मरम्मत कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. 


ग्रामीणों द्वारा मुख्य गेट बंद व सड़क जाम किए जाने से क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आंदोलन शुरू होने के करीब एक घंटे बाद तक ईसीएल का कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही