Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News :  लव ट्राई एंगल बना मौत का कारण, दिलशाद हत्याकांड में प्रेमिका गिरफ्तार

झरिया के भौरा ओपी क्षेत्र में बीते 31 मई को हुए दिलशाद हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लव ट्राई एंगल के कारण युवक की हत्या की गई है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व प्रेमिका कोमल वर्णवाल (21 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है, वह झरिया कोइरीबांध की रहने वाली है.
Advertisement
Advertisement
  • चाकू, मोबाइल व बाइक बरामद

Dhanbad :  झरिया के भौरा ओपी क्षेत्र में बीते 31 मई को हुए दिलशाद हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लव ट्राई एंगल के कारण युवक की हत्या की गई है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व प्रेमिका कोमल वर्णवाल (21 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है, वह झरिया कोइरीबांध की रहने वाली है.

 

साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू,  मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल फोन बरामद की गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार को जोड़ापोखर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सिंदरी एसडीपीओ प्रकाशचंद्र महतो ने दी है.

 

सिंदरी एसडीपीओ प्रकाशचंद्र महतो के अनुसार, काली मेला दामोदर नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.

 

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान बोर्रागढ़ होरलाडीह निवासी 24 वर्षीय दिलशाद अंसारी के रूप में हुई. मामले को गंभीरता से लेते हुए भौरा ओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 65/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया. टीम में झरिया, भौरा, बोर्रागढ़, अलकडीहा, पाथरडीहा और तिसरा थाना की पुलिस के साथ सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया.

 

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. जांच के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ.

 

एसडीपीओ ने बताया कि दिलशाद अंसारी का प्रेम संबंध झरिया निवासी कोमल वर्णवाल से था. इसी बीच कोमल का विवाह रोशन कुमार के साथ तय हो गया था. प्रेम संबंध और विवाह को लेकर उत्पन्न परिस्थितियों के बीच दिलशाद रास्ते का कांटा बन गया था. इसी वजह से उसकी हत्या की साजिश रची गई.

 

पुलिस जांच में सामने आया कि कोमल वर्णवाल और उसके होने वाले पति रोशन कुमार ने मिलकर दिलशाद अंसारी की हत्या की योजना बनाई. योजना के तहत उसे सुनसान इलाके में बुलाया गया, जहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को श्मशान घाट के समीप फेंक दिया गया, ताकि पहचान और साक्ष्य छिपाए जा सकें.

 

मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में झरिया कोइरीबांध निवासी 21 वर्षीय कोमल वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई.

 

एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी रोशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

 

पुलिस पूरे मामले में साक्ष्यों को मजबूत करते हुए आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही