Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : लूट की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने छापेमारी कर लूट की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. एसपी डा. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने सामुन अंसारी (19) के आवास पर छापेमारी की.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार युवकों के साथ पुलिस अधिकारी.

Giridih : गिरिडीह के धनवार थाना अंतर्गत परसन ओपी की पुलिस ने सखेटांड़ गांव में छापेमारी कर लूट की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. एसपी डा. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने सामुन अंसारी (19) के आवास पर छापेमारी की. तलाशी में सामुन के पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सामुन अपने साथियों आशु कुमार पंडित, सूरज साव, सोहेल राजा व हसमत अंसारी के साथ मिलकर लूटपाट व छिनतई की योजना बना रहा था. पुलिस ने आशु कुमार पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया.


इस संबंध में पुलिस ने धनवार थाना में कांड संख्या 159/26 के  तहत मामला दर्ज किया है. खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी थी. पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है. छापेमारी टीम जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, परसन ओपी प्रभारी सोनू कुमार साहू, एएसआई भरत सिंह सिकरीवाल, अरविन्द कुमार व अन्य शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही