Search

 
 
 

Giridih News : बेंगाबाद में जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

बेंगाबाद थाने की पुलिस ने जंगल से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र कुमार मंडल (ग्राम-जुरपनिया) व फारूक अंसारी (देवघर) शामिल हैं. इनके पास से 8 मोबाइल व 7 सिमकार्ड बरामद किये गये हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Giridih : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाने की पुलिस ने जंगल से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र कुमार मंडल (ग्राम-जुरपनिया) व फारूक अंसारी (देवघर) शामिल हैं. इनके पास से 8 मोबाइल व 7 सिमकार्ड बरामद किये गये हैं. यह कार्रवाई एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.


एसपी को सूचना मिली थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव के समीप जंगल में छुप कर साइबर अपराधी मोबाइल फोन से ठगी कर रहे हैं. इसके बाद गिरिडीह साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने उक्त जंगल में छापामारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया. 

 

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे फर्जी today delivery .apk, rto e-challan.nb4.apk, customer support.apk, induind bank e apk, hospital appointment booking.apk के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी के अलावा एसआई पुनीत कुमार गौतम, एएसआई संजय मुखियार, गजेन्द्र कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही