Search

 
 
 

Giridih News : न्यू बरगंडा मोहल्ले में महिला की चेन छीनकर बाइक सवार दो बदमाश फरार

शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू बरगंडा मोहल्ले में एक महिला से चेन छिनतई हुई है. पीड़िता ने इस संबंध में नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 
  • न्यू बरगंडा मोहल्ले में एक महिला से चेन छिनतई
  • बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

Giridih :  शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू बरगंडा मोहल्ले में एक महिला से चेन छिनतई हुई है. पीड़िता ने इस संबंध में नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

भुक्तभोगी शांति देवी  ने बताया कि वह महिला कॉलेज स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर से अपने घर आ रही थी. रिश्तेदार का घर उनके आवास से करीब 500 मीटर की दूरी पर है.  जब वह अपने घर के दरवाजे के समीप पहुंची, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली.

 

चेन छिनतई करने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो गए. घटना के बाद शांति देवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे.  पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी लोगों को दी.

 

इसके बाद मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है.

 

पीड़िता के अनुसार, सोने की चेन की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है.  पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही