Search

 
 
 

दिल्ली होटल अग्निकांड : टाटा ग्रुप में इंटरव्यू देने गई बोकारो की बेटी सुरभि की मौत

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए अग्निकांड में झारखंड ने एक बेटी को खो दिया. इस हादसे में बोकारो जिले के जैनामोड़ निवासी सुरभि कुमारी (26 वर्षीय) की मौत हो गई.  सुरभि स्थानीय व्यवसायी एवं विकास आटा चक्की के संचालक रमेश प्रसाद बरनवाल की बेटी थी.
 

Ranchi/Bokaro :  दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए अग्निकांड में झारखंड ने एक बेटी को खो दिया. इस हादसे में बोकारो जिले के जैनामोड़ निवासी सुरभि कुमारी (26 वर्षीय) की मौत हो गई.  सुरभि स्थानीय व्यवसायी एवं विकास आटा चक्की के संचालक रमेश प्रसाद बरनवाल की बेटी थी.

 

परिजनों के अनुसार, सुरभि ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की थी. बेहतर अवसरों की तलाश में वह टाटा समूह की एक कंपनी में इंटरव्यू देने दिल्ली गई थी.

 

राजधानी पहुंचने के बाद उन्होंने रात अपनी बड़ी बहन के घर बिताई और अगले दिन निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल होने के लिए मालवीय नगर स्थित होटल पहुंची. बताया जा रहा है कि इंटरव्यू के दौरान ही होटल में अचानक आग लग गई.

 

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में सुरभि भी आ गईं. काफी प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. सुरभि असमय निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. जैनामोड़ और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. परिजन और परिचित इस घटना से स्तब्ध हैं. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही