Search

 
 
 

National News : उत्तराखंड में ट्रैकिंग के दौरान दो ट्रैकर्स लापता, खोजबीन जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो ट्रैकर्स के लापता होने की खबर है. दोनों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
 

Ranchi :   उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो ट्रैकर्स के लापता होने की खबर है. दोनों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जमीनी टीमों के साथ-साथ ड्रोन की मदद से भी दोनों की खोजबीन की जा रही है. 

 

जानकारी के अनुसार, बबीता पांडे (33 वर्षीय) 1 जून से उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र से लापता है. बताया जा रहा है कि ट्रैकिंग के दौरान वह अपने समूह से बिछड़ गई थी. उनके साथ मौजूद दो अन्य ट्रैकर्स सुरक्षित मिल गए हैं. लेकिन बबीता का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. 

 

वहीं दूसरी घटना में, उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी विशेष चौहान (29 वर्षीय) बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक से लौटते समय रास्ता भटक गए. खोज अभियान के दौरान उनका कैमरा बरामद किया गया है, लेकिन उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है. 

 

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल बबीता पांडे और विशेष चौहान की तलाशी के लिए अभियान चला रहे हैं. हालांकि खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. 

 

लापता ट्रैकर्स की खोज के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और ड्रोन टीमों को लगाया गया है. जमीनी टीमों के साथ-साथ ड्रोन की मदद से भी सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 


परिजनों ने दोनों ट्रैकर्स की सकुशल बरामदगी की उम्मीद जताई है. जबकि प्रशासन ने खोज अभियान को और तेज कर दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही