Search

 
 
 

Jharkhand Women's T20 League : कोल्हान डायनामोज ने संथाल चैलेंजर्स को 53 रनों से हराया

झारखंड वीमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के दूसरे दिन खेले गए तीसरे मुकाबले में कोल्हान डायनामोज ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए संथाल चैलेंजर्स को 53 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया.
 
  • दुर्गा मुर्मू और मानसी सिंह की शानदार बल्लेबाजी
  • 48 रन बनाए

Ranchi :  झारखंड वीमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के दूसरे दिन खेले गए तीसरे मुकाबले में कोल्हान डायनामोज ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए संथाल चैलेंजर्स को 53 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोल्हान डायनामोज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 159 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

 

जवाब में रनों का पीछा करने उतरी संथाल चैलेंजर्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर महज 106 रन ही बना सकी.

 

Uploaded Image

 

कोल्हान डायनामोज की शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज दुर्गा मुर्मू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 48 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. उनके आउट होने के बाद मानसी सिंह और कप्तान आनंदिता किशोर ने मोर्चा संभाला. 

 

मानसी सिंह ने बेहद सधे हुए अंदाज में खेलते हुए 40 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 48 रन बनाए. वहीं, कप्तान आनंदिता किशोर ने अंत में आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 21 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के जड़कर नाबाद 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके दम पर टीम 159 के स्कोर तक पहुंच सकी.

 

Uploaded Image

 

संथाल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में वृष्टि कुमारी सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि शांति कुमारी को एक सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी संथाल चैलेंजर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे.

 

सलामी बल्लेबाज प्रगति कुमारी ने एक छोर संभाले रखा और 48 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 45 रनों की जुझारू पारी खेली. उनके अलावा मध्यक्रम में खुशबू कुमारी ने 17 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 22 रन और पुछल्ले बल्लेबाजों में शांति कुमारी ने 6 गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया. 

 

इन तीनों के अलावे टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. 

 

Uploaded Image

 

कोल्हान डायनामोज के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जिसमें प्राची प्रधान ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं कप्तान आनंदिता किशोर, दुर्गा मुर्मू, शिफा हसन और ममता पासवान को 1-1 विकेट मिला. ऑलराउंड खेल के दम पर कोल्हान डायनामोज ने इस मुकाबले को एकतरफा अपने नाम कर लिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही