Search

 
 
 

Jharkhand Women’s T20 League : रोमांचक मुकाबले में संथाल चैलेंजर्स ने पलामू वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया

Ranchi: झारखंड वुमेन्स टी-20 लीग के पहले दिन का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. दोपहर साढ़े 12 बजे से खेले गए दूसरे मुकाबले में संथाल चैलेंजर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पलामू वॉरियर्स को 6 विकेट से मात दे दी. पलामू वॉरियर्स की ओर से खड़े किए गए विशाल स्कोर को संथाल चैलेंजर्स की बल्लेबाजों ने बेहद सूझबूझ और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर बौना साबित कर दिया.
 

Ranchi: झारखंड वुमेन्स टी-20 लीग के पहले दिन का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. दोपहर साढ़े 12 बजे से खेले गए दूसरे मुकाबले में संथाल चैलेंजर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पलामू वॉरियर्स को 6 विकेट से मात दे दी. पलामू वॉरियर्स की ओर से खड़े किए गए विशाल स्कोर को संथाल चैलेंजर्स की बल्लेबाजों ने बेहद सूझबूझ और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर बौना साबित कर दिया.

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पलामू वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 166 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पलामू की शुरुआत धीमी रही और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं. इलिया खान और ईशा केशरी ने 11-11 रन बनाए, जबकि सोनिया ने 21 और शिखा ने 28 रनों का योगदान दिया. 


कप्तान अश्वनी कुमारी सिर्फ 5 रन ही बना सकीं. इसके बाद अनामिका कुमारी ने 23 गेंदों में 5 चौके व 1 छक्का की मदद से 35 रन बनाए जबकि चांदमुनी पूर्ती ने 24 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्के के साथ 47 रन बनाकर नाबाद टीम को सम्मानीय स्कोर तक पहुंचाया. संथाल चैलेंजर्स की ओर से रितु कुमारी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 31 रन देकर 3 सफलताएं हासिल कीं, जबकि खुशबू कुमारी और वृष्टि कुमारी को 1-1 विकेट मिला.

 

जवाब में 167 रनों के कड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी संथाल चैलेंजर्स की टीम ने 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए जीत अपने नाम कर ली. हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज पूर्णिमा कुमारी शून्य पर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद कुमारी मेघा ने 18 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से तेज तर्रार 32 रन बनाए. मध्यक्रम में खुशबू कुमारी ने 47 रनों (36 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) की बेहद परिपक्व पारी खेली. 


अंत में रितु कुमारी ने मोर्चा संभालते हुए 40 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 61 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और श्रेयसा शाह (3 रन नाबाद) के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया. पलामू वॉरियर्स की ओर से पल्लवी कुमारी, अश्वनी कुमारी, आरती कुमारी और शिखा को 1-1 विकेट हासिल हुआ, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही