Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यसभा चुनाव में भाजपा की दावेदारी मजबूत, विपक्ष बेचैन : अजय साह

भारतीय जनता पार्टी ने झामुमो के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य का बयान “चोर मचाए शोर” वाली कहावत को चरितार्थ करता है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी ने झामुमो के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है. भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य का बयान “चोर मचाए शोर” वाली कहावत को चरितार्थ करता है. उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने सबसे पहले अपने ही विधायकों के कथित रूप से बिकाऊ होने का मुद्दा उठाकर राज्यसभा चुनाव को लेकर संदेह और भ्रम का माहौल बनाया था, वही आज यह दावा कर रहे हैं कि उनके विधायक पूरी तरह पार्टी लाइन पर मतदान करेंगे.

 

 

 

अजय साह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो और कांग्रेस लगातार अनावश्यक आशंकाएं पैदा कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति का इतिहास रखने वाले दल आज दूसरों पर आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने शुरू से ही राज्यसभा चुनाव को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया है, जबकि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अपने विधायकों पर विश्वास जताया है.

 

भाजपा प्रवक्ता ने झामुमो के उन दावों को सिरे से खारिज किया, जिनमें भाजपा के चुनाव मैदान से हटने या चुनाव न लड़ने की बातें कही जा रही हैं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी न केवल राज्यसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी, बल्कि जीत भी दर्ज करेगी.

 

अजय साह ने कहा कि झामुमो नेताओं को भाजपा के आंतरिक मामलों में अनावश्यक दखल देने और राजनीतिक भविष्यवाणियां करने की बजाय अपने गठबंधन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि झामुमो को अपने विधायकों की एकजुटता पर इतना ही भरोसा है, तो उसे बार-बार सार्वजनिक बयान देकर सफाई देने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है. राज्यसभा चुनाव में कौन किसके साथ खड़ा है, इसका फैसला मतदान के दिन स्वतः स्पष्ट हो जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संगठन, कार्यकर्ताओं और विधायकों की एकजुटता के बल पर चुनाव लड़ रही है और जनता तथा जनप्रतिनिधियों का समर्थन उसे प्राप्त है. इसलिए झामुमो को भाजपा की चिंता छोड़कर अपने घर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही