Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : DC ने की छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भंजंत्री ने गुरुवार को प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान अधिकारियों को छात्रवृत्ति की बची राशि का शीघ्र एवं प्रभावी उपयोग का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो.
Advertisement
Advertisement
  • पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले- डीसी

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भंजंत्री ने गुरुवार को प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान अधिकारियों को छात्रवृत्ति की बची राशि का शीघ्र एवं प्रभावी उपयोग का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो.

 

समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक में आईटीडीए, कल्याण विभाग और जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान छात्रवृत्ति योजनाओं के अलावा साइकिल वितरण योजना और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की प्रगति पर भी चर्चा हुई.

 

उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति योजनाओं के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन किया जाए और उपलब्ध राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप किया जाए. उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलने से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

 

बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित अन्य विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई.

 

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही