Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ से चार टन आम भेजा गया दुबई, किसानों में खुशी की लहर

झारखंड सरकार द्वारा संचालित 'बिरसा हरित ग्राम योजना' ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: झारखंड सरकार द्वारा संचालित 'बिरसा हरित ग्राम योजना' ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई. उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज द्वारा समाहरणालय परिसर से चार टन (4,000 किग्रा) आम की विशेष पैकेजिंग खेप को हरी झंडी दिखाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार (दुबई) के लिए रवाना किया गया.

 

यह आम जिले के दुलमी और गोला प्रखंड के किसानों द्वारा उत्पादित किया गया है, जिसे 'रामगढ़ झारखंड अम्रपाली' ब्रांड नाम से वैश्विक स्तर के बाजारों से जोड़ा जा रहा है. इस पूरे अभियान में डीआरडीबी मनरेगा टीम एवं मनोन्नति महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी'  ने सराहनीय भूमिका निभाई है, जिसके सहयोग से महिला किसानों की मेहनत आज लोकल से अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में तक पहुंच रही है.

 

योजना के प्रभाव और इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उपायुक्त श्री ऋतुराज ने कहा जो भूमि कभी बंजर और अनुपयोगी समझी जाती थी, आज 'बिरसा हरित ग्राम योजना' के लाभ से वह लहलहा रही है. जिला प्रशासन और मनोन्नति महिला किसान FPO के तकनीकी सहयोग व मार्गदर्शन से हमारे किसानों ने पौधा लगाने से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार से अच्छा मुनाफा कमाने तक का सफर तय किया है. यह हमारे जिले और राज्य के लिए गर्व का विषय है.

 

वैश्विक बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए आमों की उच्च स्तरीय ग्रेडिंग और आकर्षक पैकेजिंग की गई है ताकि बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिल सके.लोकल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीधे बाजार तक पहुंच मिलने से महिला किसानों की आय में सीधे तौर पर भारी वृद्धि होगी. इस सराहनीय प्रयास के लिए लाभुक किसानों एवं मनोन्नति महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी की दीदियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और  जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है.


https://lagatar.in/police-stop-vehicle-for-refusing-bribe

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही