Search

 
 
 

Bokaro News: डीपीएस चास में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

उपायुक्त अजय नाथ झा ने डीपीएस चास विद्यालय में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समानता, टीम भावना, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा ने डीपीएस चास विद्यालय में बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समानता, टीम भावना, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला है. खेल के मैदान में किसी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, धर्म या सामाजिक पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि उसके प्रदर्शन, परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना से होती है.

 

Uploaded Image

बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच बनाए रखना ही व्यक्ति के चरित्र की वास्तविक पहचान है. जीवन में चुनौतियां अवश्य आती हैं, लेकिन स्वयं पर विश्वास रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखना चाहिए. खेल हमें जीत और हार दोनों का सम्मान करना सिखाता है. उपायुक्त ने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों का मूल्यांकन केवल परिणाम के आधार पर नहीं, बल्कि उनके प्रयास, संघर्ष और अनुशासन के आधार पर भी करें. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे सभी पात्र युवाओं से, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है,  4 सितम्बर 2026 तक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की.


उन्होंने शिक्षकों से भी अनुरोध किया कि वे पात्र विद्यार्थियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें. मौके पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह, विद्यालय की प्राचार्या  मनीषा तिवारी,शिक्षक-शिक्षिकाएँ, बास्केटबॉल खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं अन्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही