Search

झारखंड शराब घोटाला: ACB ने JSBCL के महाप्रबंधक समेत चार को फिर भेजा समन

Ranchi : झारखंड शराब प्रकरण की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई तेज कर दी है. ACB ने अब तक दर्ज किए गए बयानों, डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद जांच का अगला चरण शुरू कर दिया है. जांच के दौरान कई नए तथ्य और पहलू सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों से दोबारा पूछताछ की जा रही है.
 
ACB ने JSBCL के आईटी प्रबंधक अमर कुमार महतो को 7 अगस्त 2026 को पूछताछ के लिए तलब किया है. उनसे Track & Trace सिस्टम के क्रियान्वयन, डिजिटल निगरानी व्यवस्था, सिस्टम लॉग, इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख और मदिरा आपूर्ति की डिजिटल ट्रैकिंग से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी.

इसके अलावा, पूर्व में जारी समन का अनुपालन नहीं करने वाले प्लेसमेंट हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि. के संयुक्त सहायक निदेशक विकास अग्रवाल और ए-टू-जेड इंफ्रा सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मनोज तिवारी और अरुण गौर को 10 अगस्त 2026 को पूछताछ के लिए फिर से समन जारी किया गया है.

ACB के अनुसार, उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय अभिलेखों, डिजिटल साक्ष्यों और अब तक दर्ज गवाहों के बयानों के आधार पर सभी संबंधित पक्षों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी. एजेंसी का कहना है कि हर तथ्य और साक्ष्य का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण किया जा रहा है, ताकि जांच तार्किक और निष्कर्ष तक पहुंच सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही