Search

 
 
 

छात्रों से बोले हेमंत सोरेन, सरकार के दरवाजे खुले हैं, जांच के बाद होगा फैसला

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी-जेएसएससी विवाद, जांच की कार्रवाई और छात्रों की मांगों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और सरकार सभी पहलुओं को देखकर आगे फैसला लेगी. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी-जेएसएससी विवाद, जांच की कार्रवाई और छात्रों की मांगों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और सरकार सभी पहलुओं को देखकर आगे फैसला लेगी. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं.


बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को पूरे मामले की जानकारी दी है. उनके अनुसार यह मामला अब सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की समस्या बन चुका है.

 

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं. कई लोग जेल जा चुके हैं और कई जगहों पर दबिश भी दी जा रही है. सरकार जांच की पूरी स्थिति को समझने के बाद ठोस समाधान के साथ आगे बढ़ेगी.


गृह मंत्री से बातचीत के सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी उनकी इस विषय पर गृह मंत्री से बात नहीं हुई है. जरूरत पड़ने पर उनसे भी चर्चा की जाएगी.


छात्रों से बातचीत को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. जिस किसी की भी सरकार से मांग है, वह आकर अपनी बात रख सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं से पहले से अवगत है. अगर छात्र अपनी बातें सीधे सरकार के सामने रखेंगे तो उन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.


छात्रों की ओर से मौजूदा जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं होने और निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच एजेंसी की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कौन-कौन सी जांच एजेंसियां हैं और वे कैसे काम करती हैं, यह सभी जानते हैं.

 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की है. उन्होंने दावा किया कि दूसरे राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन वहां की सरकारें कोई कदम नहीं उठातीं. जबकि झारखंड सरकार ने इस मामले में सक्रिय होकर कार्रवाई की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही