Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News :  डिप्टी मेयर के नए कार्यालय कक्ष का उद्घाटन, कामकाज के संचालन में होगा आसानी

चास नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार को डिप्टी मेयर पूजा कुमारी के नए कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : चास नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार को डिप्टी मेयर पूजा कुमारी के नए कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे.उद्घाटन के बाद डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने कहा कि अब तक पार्षदों के साथ बैठक करने के लिए अलग कार्यालय नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती थी. 

 

बैठकों के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल का सहारा लेना पड़ता था, जिससे कार्यों के निष्पादन में असुविधा होती थी. उन्होंने कहा कि नए कार्यालय कक्ष के बनने से अब पार्षदों के साथ बैठकें सुचारु रूप से हो सकेंगी और नगर निगम के कार्यों के संचालन में भी आसानी होगी.

 

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी. कार्यक्रम में नगर निगम के कई वार्ड पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही