Search

 
 
 

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी, छात्र बोले- मंच रहेगा गैर राजनीतिक

जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को छठे दिन भी जारी है. मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच गया है. यहां सैकड़ों अभ्यर्थी टेंट लगाकर धरने पर बैठे हुए हैं.
 

Ranchi :  जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को छठे दिन भी जारी है. मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ यह आंदोलन अब जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंच गया है. यहां सैकड़ों अभ्यर्थी टेंट लगाकर धरने पर बैठे हुए हैं.

 

धरने पर बैठे अभ्यर्थिों का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती. उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी लड़ाई पूरी तरह छात्रों के मुद्दों को लेकर है और और आंदोलन का मंच किसी राजनीतिक दल का नहीं होगा.  हालांकि, जो भी राजनीतिक दल, नेता या सामाजिक संगठन छात्रों की मांगों को लेकर नैतिक समर्थन देना चाहते हैं, उनका स्वागत किया जाएगा. 

 

छात्र नेताओं ने कहा कि आंदोलन में सभी छात्र अपनी भूमिका निभा रहे हैं और मंच का संचालन भी छात्र ही करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी राजनीतिक दल को मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, छात्रों के मुद्दों को लेकर सहयोग करने वालों का स्वागत किया जाएगा. 

 

14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा की जांच की मांग

धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा कि वे विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी उम्मीद कर रहे हैं कि वे छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं. छात्रों की प्रमुख मांग है कि 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कथित अनियमितता और पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए.

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाना जरूरी है. उन्होंने सभी विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों से इस मुद्दे पर समर्थन देने की अपील की है. 

 

आजसू भी समर्थन में उतरी, राजभवन घेराव का ऐलान

इधर, छात्रों के समर्थन में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर गए हैं. आजसू कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से राजभवन तक मार्च निकालकर घेराव करने का ऐलान किया है. आजसू नेताओं का कहना है कि वे शुरुआत से ही छात्रों की मांगों के समर्थन में खड़े हैं और जब तक सरकार छात्रों की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

 

जंतर-मंतर प्रदर्शन में झारखंड के नेताओं ने भी लिया था हिस्सा

बता दें कि जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर में भी प्रदर्शन हुआ था, जिसमें झारखंड के कई नेताओं ने शिरकत की थी. जो नेता जंतर-मंतर गए थे, उनमें राज्यसभा सांसद महुआ माजी, डुमरी विधायक जयराम महतो और बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह शामिल हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही