Search

 
 
 

Khunti : ACB की कार्रवाई, अहतु थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को खूंटी जिले के अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सपना सुलेखा ने श्याम कुमार नामक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. हालांकि बाद में वह एडवांस के 50 हजार रुपये लेकर काम करने को तैयार हो गई थी.
 

Ranchi :  एंटी करप्शन ब्यूरो भष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में खूंटी जिले के अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा को एजेंसी ने गुरुवार को  50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. सपना सुलेखा ने श्याम कुमार नामक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. हालांकि बाद में वह एडवांस के 50 हजार रुपये लेकर काम करने को तैयार हो गई थी.

 

Uploaded Image

 

एडवांस का 50 हजार लेते अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा गिरफ्तार

 

जानकारी के मुताबिक, अहतु थाना क्षेत्र के हुरलूंग गांव निवासी श्याम कुमार के खिलाफ साल 2025 में एक प्राथमिकी (कांड संख्या - 06/25) दर्ज की गई थी. श्याम कुमार ने अहतु थाना के प्रभारी एसआई सपना सुलेखा से मिलकर बताया था कि वह निर्दोष है. इस पर सपना सुलेखा ने उससे कहा कि 4.5 लाख रुपये देने पर उसे केस में निर्दोष बताया जायेगा.

 


श्याम कुमार ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की थी. प्रारंभिक सत्यापन जांच में शिकायत सही पाये जाने पर एसीबी ने एक टीम का गठन किया. श्याम कुमार ने तय समय पर रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपये थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद एसीबी ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही