Search

 
 
 

Bokaro News : रैयतों ने नौकरी की मांग को लेकर ONGC CBM प्लांट का मुख्य गेट किया जाम

Bokaro News : गेट जाम होने के कारण प्लांट के भीतर सी-शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की शिफ्ट नहीं बदली जा सकी. अति-संवेदनशील और प्रेशराइज्ड गैस संयंत्र होने के कारण थके-मांदे कर्मियों से काम कराने को लेकर सुरक्षा पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया.
 
प्लांट के बाहर तैनात प्रशासनिक टीम.

Bokaro News : बोकारो जिले के गोमिया स्थित ओएनजीसी के खुद्गड्डा सीबीएम प्लांट के रैयत नौकरी की मांग को लेकर आंदोलित हैं. रैयतों ने गुरुवार सुबह 5 बजे से प्लांट का मुख्य गेट पूरी तरह जाम कर दिया. आंदोलन के चलते गैस कलेक्टिंग स्टेशन (GCS) पर स्थिति संवेदनशील बन गई.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/all-powers-of-nilamber-pitamber-university-vice-chancellor-dinesh-singh-revoked-resignation-demanded  


गेट जाम होने के कारण प्लांट के भीतर सी-शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की शिफ्ट नहीं बदली जा सकी. अति-संवेदनशील और प्रेशराइज्ड गैस संयंत्र होने के कारण थके-मांदे कर्मियों से काम कराने को लेकर सुरक्षा पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया.


यह सीबीएम प्लांट देश की बेहद महत्वपूर्ण 'प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन' (Jagdishpur-Haldia & Dhamra Pipeline) से सीधे जुड़ा है. यहां से उत्पादित गैस को सीधे इस राष्ट्रीय पाइपलाइन ग्रिड में डाला जाता है. आंदोलन के चलते ऊर्जा गंगा पाइपलाइन से जुड़े कई राज्यों के उद्योगों, सीएनजी स्टेशनों और घरेलू पीएनजी आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा है. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए गोमिया थाना प्रभारी, तेनुघाट थाना प्रभारी, गोमिया अंचल निरीक्षक, मजिस्ट्रेट सहित 20 से 30 पुलिस बल मौके पर तैनात थे. प्रशासन व पुलिस अधिकारी आंदोलनकारियों से वार्ता कर गेट खाली कराने के प्रयास में जुटे हुए थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही