Search

 
 
 

Bokaro News : विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने निकाली DC व DPLR की शवयात्रा

Bokaro : विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को डीपीएलआर कार्यालय के समीप डीसी व डीपीएलआर का शव यात्रा निकाला. इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि हम लोग अपनी मांगों को लेकर कई सालों से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी अनसुना कर देते हैं.  उन्होंने कहा कि डीपीएलआर ने जितने पर्चे जारी किए हैं उनकी जांच कराई जाए साथ ही किए गए भुगतान की भी जांच हो. चुंकी पूरे प्रकरण में गड़बड़ी नजर आ रही है. उनका कहना है कि संबंधित पदाधिकारी को न केवल आवेदन दिया गया बल्कि कई बार बैठक भी हुई लेकिन विस्थापितों के साथ लगातार अन्याय होते रहा.
 

Bokaro : विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को डीपीएलआर कार्यालय के समीप डीसी व डीपीएलआर का शव यात्रा निकाला. इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि हम लोग अपनी मांगों को लेकर कई सालों से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी अनसुना कर देते हैं. 

इसे भी पढ़े..

 

उन्होंने कहा कि डीपीएलआर ने जितने पर्चे जारी किए हैं उनकी जांच कराई जाए साथ ही किए गए भुगतान की भी जांच हो. चुंकी पूरे प्रकरण में गड़बड़ी नजर आ रही है.

 

उनका कहना है कि संबंधित पदाधिकारी को न केवल आवेदन दिया गया बल्कि कई बार बैठक भी हुई लेकिन विस्थापितों के साथ लगातार अन्याय होते रहा.अधिकारी इस दिशा में कार्रवाई करने के बजाय अपने कार्यालय के कुछ चहेते कर्मियों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा सात सूत्री मांगों को लेकर आज प्रदर्शन कर रहे हैं.

 
जब शव यात्रा निकाली जा रही थी उस वक्त मौके पर सिटी पुलिस पहुंचकर रोकने की पुरी कोशिश की. अंततः उन्हें अंतिम संस्कार करने से रोक दिया गया. इस बात की जानकारी देते हुए सिटी थाना के प्रभारी सुदामा कुमार दास ने कहा कि यह लोग प्रदर्शन और शव यात्रा के लिए अनुमति नहीं ले पाए थे. इसलिए इन्हें रोका गया. 


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की बड़े अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद इन आंदोलनकारी के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही