Bokaro News : चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक के आवासीय कार्यालय कुशमा में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से आए दर्जनों लोगों ने झामुमो का दामन थामा. विधायक ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें
उमाकांत रजक ने कहा कि झामुमो केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंड की माटी, जल, जंगल, जमीन और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला जनआंदोलन है. पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं. यह पार्टी की नीतियों, कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी सोच के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है. नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी.
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड के हितों और आम जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. कार्यक्रम में मानिक गोप के नेतृत्व में वासुदेव गोप, जगदीश प्रमाणिक, शंकर हेंब्रम, नेपाल बेसरा, ताहिर अंसारी, दहीचांद गोप, भोलानाथ गोप एवं हराधन गोप ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर दामोदर महतो, भोलानाथ गोप, मथुर गोप, चैरव मांझी, असित मिस्त्री, प्रेम प्रमाणिक सहित अन्य उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

