Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस बोकारो के आदि आयुष्मान ने जीते 2 गोल्ड

डीपीएस बोकारो के 12वीं के छात्र आदि आयुष्मान ने एक बार फिर निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा है. आसनसोल में आयोजित 16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उसने दो गोल्ड सहित कुल तीन मेडल जीते.
Advertisement
Advertisement
छात्र आदि आयुष्मान के साथ प्राचार्य डॉ एएस गंगवार व अन्य.

Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के 12वीं कक्षा के छात्र आदि आयुष्मान ने एक बार फिर निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पिछले दिनों आयोजित 16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उसने दो गोल्ड सहित तीन पदक जीतकर अपने विद्यालय और जिले को गौरवान्वित किया है. 

 


प्रतियोगिता की ओपन साइट 50 मीटर राइफल शूटिंग मेन इंडिविजुअल और ओपन साइट 50 मीटर जूनियर राइफल शूटिंग इंडिविजुअल में आदि ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता. वहीं, पीप साइट 50 मीटर राइफल शूटिंग यूथ इंडिविजुअल स्पर्धा में भी उम्दा निशानेबाजी का परिचय देते हुए तीसरा स्थान पाकर कांस्य पदक अपने नाम किया.


इसके साथ ही आदि आयुष्मान ने आसनसोल में ही 25-30 अगस्त 2026 तक चलने वाली 10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग प्रतियोगिता (पिस्टल/राइफल) के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित उक्त राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के रांची, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, गढ़वा व लोहरदगा जिले के दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया था.


आदि आयुष्मान की इस उपलब्धि पर बुधवार को डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने उसे मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा बधाई देते हुए जोनल व राष्ट्रीय स्तर पर भी दमदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही