Bokaro: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा ने जिले के शिक्षित युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बोकारो के जागरूक एवं पढ़े-लिखे युवा SIR के ब्रांड अंबेसडर बनकर अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजर का सहयोग करें और मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में सहायता करें.

डीईओ सह डीसी ने कहा कि वे सुबह से लगातार विभिन्न क्षेत्रों के बीएलओ से स्वयं बातचीत कर अभियान की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर का पूरा सहयोग करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म भरना आसान है. मतदाता फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं. साथ ही परिवार, पड़ोस एवं अन्य लोगों को भी फॉर्म भरने में सहयोग दें. डीईओ सह डीसी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बीएलओ की सहायता करते हुए अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर बोकारो ब्रांड अंबेसडर हैशटैग के साथ साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जन भागीदारी अभियान से प्रेरित होकर जुड़ें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment