Search

 
 
 

Dhanbad News : आईजी पहुंचे धनबाद, कहा- संगठित अपराध पर होगी निर्णायक कार्रवाई

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो व निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मिलीं कथित धमकियों पर कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे. समाहरणालय में उन्होंने एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था, बेहतर पुलिसिंग और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

Uploaded Image

बैठक में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा के साथ एसएसपी प्रभात कुमार.


समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की जांच और पुलिस की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में आईजी ने गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो व निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मिलीं कथित धमकियों पर कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है. उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है. कोई भी अपराधी कानून से ऊपर नहीं है.

 


आईजी ने कहा कि मुख्यालय के निर्देश पर वह एक मामले की जांच के सिलसिले में धनबाद आए हैं. इस दौरान एसएसपी सहित जिले के परिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. अपराध नियंत्रण किसी एक अधिकारी का नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम का सामूहिक दायित्व है. सभी अधिकारी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं. संगठित अपराध और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही