Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : नावाडीह में वृद्ध दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बहू की इलाज के दौरान

जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह वृद्ध दंपती की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. जबकि इस हमले में उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. मृतकों में जानकी महतो, उनकी पत्नी और बहू शामिल है.
Advertisement
Advertisement

Bokaro : जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह वृद्ध दंपती की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई. जबकि इस हमले में गंभीर रूप से घायल बहू की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. मृतकों में जानकी महतो, उनकी पत्नी और बहू शामिल है. 

 

जानकारी के अनुसार, राजू सिंह ने सबसे पहले बिचरा लेकर जा रही एक वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी से वार किया. जब उसे बचाने के लिए उनके पति आये, तो उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इसके बाद राजू सिंह ने जानकी महतो की बहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में वृद्ध पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान बहू की मौत हो गई. सूचना मिलने पर नावाडीह थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति और हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. घटना के संबंध में परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.  पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

 

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही