Search

 
 
 

आज सीएम आवास घेरेंगे पंचायत सहायक, मोरहाबादी के आसपास की सड़कें रहेंगी जाम

झारखंड पंचायत सहायक संघ आज ( 5 अगस्त) को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों से पंचायत सेवकों का आना शुरु हो गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  झारखंड पंचायत सहायक संघ आज (5 अगस्त) को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसको लेकर विभिन्न जिलों से पंचायत सेवकों का आना शुरू हो गया है. पंचायत सेवकों के सीएम आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है.

 

पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की है, ताकि संघ के सदस्य सीएम हाउस तक न पहुंच पाये. ऐसे में अगर आप आज मोरहाबादी मैदान की तरफ जाने वाले हैं, तो एक बार रूट चेक कर लें. क्योंकि घेराव कार्यक्रम की वजह से सड़कें जाम रह सकती हैं.

 

संघ का कहना है कि पंचायत सहायकों की मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. इस कारण पंचायत सहायक आंदोलन करने को मजबूर हैं. संघ के पंचायत अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने एक बयान में दावा किया है कि राज्य भर से बड़ी संख्या में पंचायक सहायक रांची पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री आवास घेराव में शामिल होंगे.


संघ की प्रमुख मांगें 

- 2500 रुपये के मानदेय को बढ़ाया जाये.

- हर साल ग्राम सभा से अनुमोदन की प्रक्रिया खत्म हो.

- पंचायत सहायकों को पंचायत सचिव पद में 70 प्रतिशत आरक्षण मिले.

- सेवा के दौरान किसी की मौत होने पर उसके आश्रित की नियुक्ति की जाये.

- पंचायत सहायकों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लागू किया जाये.

- पंचायत सहायकों के लिए दुर्घटना बीमा शुरू की जाये.

- सहायकों के लिए राज्यस्तरीय मोनिटरिंग सेल का गठन किया जाये.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही