Search

 
 
 

Bokaro News : नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घंटे में आरोपी अरेस्ट

Bokaro  News :  पुलिस के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के दक्षिण दिशा के पास हुई. भरत सिंह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे. इसी दौरान लाल कंबल ओढ़े खड़े पंकज साव ने उनसे नशा करने के लिए पैसे की मांग की.भरत सिंह ने पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद आरोपी ने उनकी जेब में रखा मोबाइल छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने सड़क किनारे पड़े पत्थर से हमला कर दिया, जिससे भरत सिंह की मौत हो गई.
 
पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • सुबह की सैर पर निकले थे भरत सिंह
  • मोबाइल छीनने का विरोध करने पर वारदात को दिया अंजाम
  • पुलिस ने पत्थर, खून लगा शर्ट और मोबाइल किया जब्त

Bokaro  News :   जिले के हरला थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-9 में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भरत सिंह (70 वर्षीय) की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, नशा करने के लिए पैसे नहीं देने और मोबाइल छीनने का विरोध करने पर आरोपी ने सड़क किनारे पड़े पत्थर से बुजुर्ग के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. (बोकारो की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

रोजाना की तरह मॉर्नग वॉक पर निकले थे भरत सिंह

पुलिस के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के दक्षिण दिशा के पास हुई. भरत सिंह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे. इसी दौरान लाल कंबल ओढ़े खड़े पंकज साव ने उनसे नशा करने के लिए पैसे की मांग की.

 

भरत सिंह ने पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद आरोपी ने उनकी जेब में रखा मोबाइल छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने सड़क किनारे पड़े पत्थर से हमला कर दिया, जिससे भरत सिंह की मौत हो गई. इसके बाद  मृतक के बेटे अशोक कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर हरला थाना में कांड संख्या 109/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

 

इसे भी पढ़ें

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी के निर्देश पर नगर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसके आधार पर आरोपी को सेक्टर-9 के स्ट्रीट नंबर 36 स्थित वैशाली मोड़ से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून लगा शर्ट, मृतक का मोबाइल, टूटा हुआ चश्मा और कंबल जब्त किया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही