Search

 
 
 

Bokaro News : बीएसएल में ब्लास्ट फर्नेस के कन्वेयर में लगी आग, लाखों की क्षति

Bokaro News: बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट संख्या K 21 & K 22 में सुबह करीब 9.30 बजे संभवत: गर्म स्लैग के कारण आग पकड़ ली थी.
 
इसी ब्लास्ट फर्नेस के कन्वेयर में लगी आगा.

Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर के SGP कन्वेयर में आग लग गई. इस घटना में RC 8 बेल्ट,कन्वेयर 21 व 22 पूरी तरह जल गया. जानकारी के मुताबिक, स्लैग ग्रेनुलेशन के दौरान कास्टिंग खुलने से पहले पानी नहीं खोलने के कारण यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने से कंपनी को लाखों रुपए के नुकसान का उनुमान है. हालांकि इसका सही पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

 

इसे भी पढ़ें


इस घटना से उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है. बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट संख्या K 21 & K 22 में सुबह करीब 9.30 बजे संभवत: गर्म स्लैग के कारण आग पकड़ ली थी. हालांकि फायर टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया. उन्होंने कहा कि इससे प्लांट की मुख्य इकाइयों के संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी. प्रोडक्शन जारी है.कन्वेयर बेल्ट furnace के बाहर है. furnace पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और प्रोडक्शन सामान्य तरीके से जारी है. जले हुए बेल्ट को replace किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही