- भूमि वाद का लंबित जजमेंट लिखने के नाम पर ले रहा था रिश्वत
Chatra News : एसीबी हजारीबाग की टीम ने चतरा एसडीओ कार्यालय के लिपिक वासुदेव राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि हंटरगंज निवासी विलास यादव से भूमि वाद से संबंधित लंबित जजमेंट लिखने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी. पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. इसके बाद एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए बासुदेव राम को रिश्वत लेते दबोच लिया.
इसे भी पढ़ें
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी लिपिक को उसके कार्यालय में ले गई और दरवाजा बंद कर पूछताछ शुरू कर दी. टीम कार्यालय में दस्तावेजों को खंगाल रही थी. इसी दौरान कर्मचारियों ने एसीबी टीम पर लिपिक के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. कर्मियों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान एक गैर विभागीय युवक भी कमरे में मौजूद था, जिसे एसीबी अधिकारी अपना कर्मी बता रहे थे. करीब आधे घंटे तक कार्यालय में हंगामा चलता रहा
जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार बासुदेव राम को एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गई. एसीबी की कार्रवाई से अनुमंडल कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मचा गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

