Bokaro News : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत पवन किराना स्टोर में अचानक आग लग गई.आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. हालांकि क्षति का आंकलन नहीं हुआ है.

