Bokaro: संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत आम मतदाताओं एवं बीएलओ की सहभागिता वाला चरण बुधवार रात 12 बजे के साथ संपन्न हो जाएगा.

विशेष गहन पुनरीक्षण पर बोकारो उपायुक्त का संवाददाता सम्मेलन
उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से संचालित की गई है. साथ ही स्पष्ट किया कि, जिन पात्र नागरिकों की किसी कारणवश एसआईआर प्रक्रिया में भागीदारी नहीं हो सकी है, वे 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकेंगे.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से किसी भी पात्र मतदाता का मतदान का अधिकार समाप्त नहीं होता, बल्कि भविष्य में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि बोकारो जैसे भौगोलिक एवं सामाजिक रूप से विविध जिले में एसआईआर अभियान चुनौतीपूर्ण था. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया. वहीं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित एवं जागरूक नागरिकों से उन्होंने लोकतांत्रिक दायित्वों के प्रति अधिक संवेदनशील एवं सक्रिय रहने की अपील की.
डीसी ने बताया कि जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर-2026 के तहत डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. 34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 3,19,737, 35-बेरमो विधानसभा क्षेत्र में 3,31,728, 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 5,97,439 तथा 37-चंदनकियारी (अजा.) विधानसभा क्षेत्र में 2,86,363 गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया गया. इस प्रकार जिले के कुल 15,35,267 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर जिला ने निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल कर लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment