Search

 
 
 

Bokaro News : ट्रक के धक्के से बाइक सवार वनकर्मी की मौत, विरोध में एनएच-23 जाम

Bokaro News : जरीडीह में सड़क हादसे में बाइक सवार वनकर्मी की मौत हो गई. एनएच-23 पर बहादुरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Bokaro News : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार वनकर्मी की मौत हो गई. एनएच-23 पर बहादुरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया. इससे आवागमन ठप हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

इसे भी पढ़ें


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार चक्रवर्ती के रूप में की गई है. वह फुसरो क्षेत्र के तातरी गांव का निवासी था. हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी. पुलिस ग्रीमणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने में जुटी थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही