Search

 
 
 

Bokaro News : मामरकुदर में पुलिया व गार्डवाल निर्माण का शिलान्यास, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

जिले के चास प्रखंड अंतर्गत कोलबेंदी पंचायत के ग्राम मामरकुदर टोला हरिलागोड़ा में जिला अनाबद्ध निधि से स्वीकृत पीडब्ल्यूडी रोड पर जोरिया में पुलिया सहित 300 फीट गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने किया
 

Bokaro : जिले के चास प्रखंड अंतर्गत कोलबेंदी पंचायत के ग्राम मामरकुदर टोला हरिलागोड़ा में जिला अनाबद्ध निधि से स्वीकृत पीडब्ल्यूडी रोड पर जोरिया में पुलिया सहित 300 फीट गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने किया.विधायक उमाकांत रजक ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.

 

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिया एवं गार्डवाल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है.

 

श्री रजक ने कहा, जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य है. चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना मेरा संकल्प है. सड़क, पुल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है. विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की हर जायज़ मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.

 

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ शीघ्र मिल सके.


शिलान्यास कार्यक्रम में जालू महतो, बाबूलाल महतो, अरुण सिंह देव, शंकर सिंह देव,प्राण महतो, मनोज महतो, प्रकाश शर्मा, दामोदर महतो, संपद महतो,दिनेश महतो,प्रकाश ओझा,माणिक चंद्र गोराई,रमेश महतो,गणेश दास,विकाश दास,आमीन महतो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक उमाकांत रजक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही