Search

 
 
 

Bokaro News : मोती दिखाकर ठगी करने वाला धराया, सोने की चेन व बाली बरामद

Bokaro News : ठगों ने महिला से कहा कि अपने गले की चेन और कान की बाली जमीन पर रख दो और आंख बंद कर ॐ का उच्चारण करो. एक मिनट में माता के दर्शन होंगे और मोती फ्री में मिल जाएगा. महिला के आंख बंद करते ही दोनों व्यक्ति सोने की चेन व कान का बाली लेकर भागने लगे.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.

Bokaro News : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र में ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्लाम (44 वर्ष) के रूप में की गई. वह सहारनपुर (यूपी) जिले का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक सोने की चेन, एक जोड़ी कान की बाली और सफेद डब्बे में रखा मोती बरामद किया है.

 

इसे भी पढ़ें


जरीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि जैना निवासी लालचंद महतो के घर रविवार को उनकी फुआ चास निवासी सुमिता देवी आई हुई थीं. दोपहर में वे पड़ोसी के घर जा रही थीं, तभी घर में दो व्यक्ति आए और मोती जैसा स्टोन दिखाकर बोले कि- इसे धारण कर लो, तुम्हारे घर का दोष, रोग-दुख सब खत्म हो जाएगा. धन की प्राप्ति भी होगी. आपके ऊपर माता का दुष्प्रभाव पड़ा है.


ठगों ने महिला से कहा कि अपने गले की चेन और कान की बाली जमीन पर रख दो और आंख बंद कर ॐ का उच्चारण करो. एक मिनट में माता के दर्शन होंगे और मोती फ्री में मिल जाएगा. महिला के आंख बंद करते ही दोनों व्यक्ति सोने की चेन व कान का बाली लेकर भागने लगे.


महिला के शोर मचाने पर भतीजे लालचंद महतो ने दौड़कर जैनामोड़ शराब दुकान के पास बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया. इसी दौरान वह नीचे गिर गया, जबकि दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया. पूछताछ में उसने अपने फरार साथियों के नाम भी बताए. उनके नाम असगर अली, आबिद, अख्तर अली व आजाद उर्फ गेंडा उर्फ एजाज हैं. चारों उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) जिला के रहने वाले हैं.


ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर तुरंत जरीडीह थाना को सूचना दी. पुलिस ने कांड संख्या-152/26 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही