Search

 
 
 

Breaking : वासेपुर में बंटी खान पर हमला, पुलिस के सामने ही लोगों ने की मारपीट

Dhanbad News : बंटी खान को धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया था.पुलिस के अनुसार वह कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश भागने की तैयारी में था.उड़ान भरने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया.
 
बंटी खान के साथ मारपीट करता व्यक्ति.

Dhanbad News : धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को लेकर सोमवार को पुलिस वासेपुर के कमर मकदुम्मी स्थित उसके आवास पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही अचानक स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कुछ लोगों ने पुलिस के सामने ही बंटी खान के साथ मारपीट शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लोगों को रोका और बंटी खान को सुरक्षित वहां से निकालकर थाना ले गई.

 

इसे भी पढ़ें


बताया जा रहा है कि बंटी खान को धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, वह फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश भागने की तैयारी में था. उड़ान भरने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया.


बैंक मोड़ से वासेपुर तक कराई गई परेड

बंटी खान को जेल भेजने से पहले धनबाद पुलिस ने सोमवार को उसकी शहर में परेड भी कराई. पुलिस की सुरक्षा में उसे बैंक मोड़ से वासेपुर तक ले जाया गया. इसके बाद पुलिस उसे लेकर कमर मकदुम्मी स्थित उसके आवास पहुंची.  वहां जांच-पड़ताल के दौरान लोगों ने बंटी खान पर अचानक हमला कर दिया. इसके बाद बंटी खान को पुलिस सुरक्षित थाना ले गई .पुलिस उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर रही है.


गौरतलब है कि प्रिंस खान गिरोह के आरोपियों को जेल भेजने से पहले शहर में परेड कराने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी धनबाद पुलिस गिरोह से जुड़े कई आरोपियों और गुर्गों को जेल भेजने से पूर्व शहर में परेड करा चुकी है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही