Search

 
 
 

दुबई निकलने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी, कोलकाता में पुलिस ने दबोचा

Dhanbad News: बताया जा रहा है कि धनबाद पुलिस को बंटी खान के कोलकाता में छिपे होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की. इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का दावा है कि वह कोलकाता से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई जाने की कोशिश में था.
 
बंटी खान को ले जाती पुलिस.

Dhanbad News: वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, बंटी खान दुबई भागने की तैयारी में था और इसके लिए उसने दस्तावेज भी तैयार कर रखे थे. पुलिस ने उसके कब्जे से पासपोर्ट और वीजा बरामद किए हैं.

 

बताया जा रहा है कि धनबाद पुलिस को बंटी खान के कोलकाता में छिपे होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की. इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का दावा है कि वह कोलकाता से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई जाने की कोशिश में था.

इसे भी पढ़ें - 

 

कई गंभीर मामलों में पुलिस को थी तलाश

बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. लंबे समय से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.

 

पहले मेजर को भी एयरपोर्ट से पकड़ा था

इससे पहले धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के कथित गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. वह भी विदेश भागने की कोशिश में था. बंटी खान की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए अहम कार्रवाई माना जा रहा है. पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर धनबाद लाने की प्रक्रिया में जुटी है. पूछताछ के दौरान गिरोह के रंगदारी नेटवर्क और विदेश में बैठे प्रिंस खान से जुड़े लोगों को लेकर जानकारी मिलने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही