- दोनों की बेल पर सुनवाई कल
Ranchi News : जेएसएससी-सीजीएल भर्ती फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.
मामले में CID ने कोर्ट में केस डायरी प्रस्तुत किया. साथ ही CID के लोक अभियोजक ने केस डायरी का अध्ययन करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की. जिसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि मंगलवार यानी 15 सितंबर को निर्धारित कर दी.
इसे भी पढ़ें
बता दें कि सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी ने 28 अगस्त को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. सीआईडी ने 18 अगस्त को दोनों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी.
अभय तिवारी गोड्डा जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में पदस्थापित था. वह झारखंड में जेपीएससी द्वारा परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TDPL का मार्केटिंग मैनेजर भी था. TDPL में रहते हुए अभय तिवारी जेपीएससी और JSSC की कई परीक्षाएं पास कर चुका है. अभय तिवारी ने अपनी पत्नी और भाई समेत कई परिजनों को फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति कराई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

