Search

 
 
 

तेजस्वी के मोदी-शाह से पर्दे के पीछे मिलने के दावे से गरमाई सियासत, पीके ने बख्तियारपुर का नाम बदलने पर नीतीश को घेरा

Lagatar Desk : प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे अपनी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पर्दे के पीछे मिल सकते हैं. तो बिहार की बेहतरी के लिए भी उन्हें प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखनी चाहिए.
 
प्रशांत किशोर

Lagatar Desk :  जन सुराज पार्टी के प्रमुख और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के बयान ने एक बार फिर बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया है. प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर्दे के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलते हैं. इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने बाढ़ के मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय बख्तियारपुर का नाम बदलने को लेकर नीतीश कुमार और जेडीयू पर निशाना साधा है. 

 

इसे भी पढ़ें

5 हजार करोड़ की मांग पर तेजस्वी को घेरा

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे अपनी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पर्दे के पीछे मिल सकते हैं. तो बिहार की बेहतरी के लिए भी उन्हें प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखनी चाहिए. 

 

दरअसल पत्रकारों ने प्रशांत किशोर से तेजस्वी यादव के उस बयान को लेकर सवाल किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में बाढ़ से हुई तबाही को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर 5 हजार करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की मांग की है.

 

तेजस्वी ने यह भी कहा था कि अब तक उन्हें इस मांग को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है. इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को अगर बिहार के लिए मदद चाहिए तो उन्हें प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात रखनी चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी जब अपनी सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से पर्दे के पीछे मिल सकते हैं, तो बिहार की बेहतरी के लिए भी उन्हें उनसे मुलाकात करना चाहिए.

 

बख्तियारपुर के नाम बदलने पर भी सरकार को घेरा

प्रशांत किशोर ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने के प्रस्ताव को लेकर भी नीतीश सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जब बिहार बाढ़ जैसी बड़ी समस्या से जूझ रहा है, तब सरकार को लोगों की परेशानी और बाढ़ के स्थायी समाधान पर ध्यान देना चाहिए. इसके बजाय शहरों के नाम बदलने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है. 

 

JDU के नाम को लेकर भी नीतीश पर निशाना

JDU का नाम बदलकर ‘जनता दल (नीतीश)’ किए जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और JDU पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम जनता दल (यूनाइटेड) रहे या जनता दल (नीतीश), इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

 

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि आज की JDU को अमित शाह चला रहे हैं, नीतीश कुमार नहीं. उन्होंने दावा किया कि अमित शाह ने JDU में कुछ लोगों को जिम्मेदारी दे रखी है, जो BJP के हितों के मुताबिक पार्टी चला रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही