Search

 
 
 

Deoghar News: सड़क पर दुकानों से टावर चौक बाजार में सुरक्षा बनी चुनौती, भीड़ में छिनतई

Ranchi News: घटना के बाद परिजन शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. नाम नहीं छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्व-त्योहार के दौरान बाजार में सड़क पर अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से दुकानें लगाने पर नगर निगम प्रशासन को विशेष निगरानी रखनी चाहिए.
 
देवघर मार्केट
  •  पर्व-त्योहार में बढ़ता अतिक्रमण बना जाम का कारण, राहगीरों को हो रही परेशानी 
  •  नगर निगम प्रशासन से सड़क खाली कराने और नियमित निगरानी की मांग 

Deoghar News: देवघर टावर चौक के अंदर बाजार में पर्व-त्योहार के दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान और दुकानें फैलाने से जाम की समस्या बढ़ जाती है. भीड़ बढ़ने पर सड़क की जगह कम हो जाती है, जिससे पैदल राहगीरों और वाहनों को परेशानी होती है. इसी बाजार क्षेत्र में रविवार दोपहर ओडिशा के बरहमपुर निवासी बुजुर्ग महिला शांतिलता कटई के गले से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन अज्ञात बदमाशों ने खींच ली. घटना शीतला मंदिर के समीप दोपहर करीब 2:40 से 2:50 बजे के बीच हुई. पूजा के बाद परिजनों के साथ बाजार से लौटते समय महिला को निशाना बनाया गया. 

घटना के बाद परिजन शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. नाम नहीं छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्व-त्योहार के दौरान बाजार में सड़क पर अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से दुकानें लगाने पर नगर निगम प्रशासन को विशेष निगरानी रखनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें - 

 

सड़क खाली रखने, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था बेहतर करने से जाम के साथ भीड़ में होने वाली छिनतई जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. रविवार को बाजार में किस तरह की भीड़ और जाम की स्थिति रहती है, यह वीडियो में देखा जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही