- दो मिनट में यात्रियों को चढ़ना-उतरना होगा
Bihar News : दानापुर से जोगबनी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अब पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी होगा. रेलवे के इस फैसले से पटना पश्चिम और आसपास के इलाकों में रहने वाले यात्रियों को वंदे भारत से सफर करना आसान हो जाएगा. उन्हें वंदे भारत पकड़ने के लिए किसी दूसरे स्टेशन तक जाने की जरुरत नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस दो मिनट के लिए पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26302 पाटलिपुत्र स्टेशन पर शाम 5:21 बजे पहुंचेगी यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 5:23 बजे जोगबनी के लिए रवाना हो जाएगी.
वहीं जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26301 भी पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी. यह ट्रेन सुबह 11:11 बजे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट बाद 11:13 बजे दानापुर के लिए रवाना होगी. दोनों दिशाओं में पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव केवल दो मिनट का है.
इसी दो मिनट में यात्रियों को ट्रेन में चढ़ना और उतरना होगा. ऐसे में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर पहले पहुंचना जरूरी होगा. थोड़ी भी देरी होने पर ट्रेन छूट सकती है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन पर समय से पहुंचने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

