Bokaro News : गरगा डैम का जलस्तर खतरे के निशान (767.0 फीट) के बेहद करीब पहुंच गया है. 25 सितंबर की सुबह 11:00 बजे डैम का वाटर लेवल 766.4 फीट दर्ज किया गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि सुबह से ही जलस्तर लगभग स्थिर बना हुआ है.
एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा ने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में नियंत्रित जल निकासी के लिए गरगा डैम का गेट नंबर-3 लगभग पांच इंच खोला गया है. डैम के जलस्तर व जल प्रवाह की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
जलस्तर व जल प्रवाह के आकलन के आधार पर गेट के संचालन को आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जाएगा. जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर नदी और डैम से दूर रहने की हिदायत दी है.

