Search

 
 
 

Bokaro News: राहगीर के गले से सोने की चेन झपटा, बाइक सवार बदमाश फरार

बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2सी, स्ट्रीट-9 स्थित आवास संख्या 1-011 के निवासी शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव से रविवार दोपहर बाइक सवार उचक्कों ने चेन छीन ली. वारदात दोपहर 2 बजे के बाद की हुई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2सी, स्ट्रीट-9 स्थित आवास संख्या 1-011 के निवासी शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव से रविवार दोपहर बाइक सवार उचक्कों ने चेन छीन ली. वारदात दोपहर 2 बजे के बाद की हुई. 
जानकारी के अनुसार, मुन्ना यादव अपने घर से निकलकर सड़क पर टहल रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी राजीव रंजन और सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

 

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक की पहचान कर ली गई है. शहर के विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही