Bokaro News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कहा कि राज्य में खेल के लिए आधारभूत संरचनाओं का अभाव है. राज्य सरकार को युवाओं व खिलाड़ियों की सुविधायों को ध्यान में रखते हुए इसके प्रति गंभीर हो और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करे. अर्जुन मुंडा बोकारो परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सिर्फ आर्चरी ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों के लिए भी जरूरी सुविधाओं पर गऔर करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें
अर्जुन मुंडा बोकारो में 19 अगस्त से चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सीनियर वर्ग की स्पर्धाओं के समापन समारोह में भाग लेने आए थे. इस मौके पर उन्होंने दूसरे चरण में जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया. कहा कि सरकार को राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए. राष्ट्रीय खेल के लिए जूरूरी आधारभूत संरचनाओं को सरकार को मजबूत करना चाहिए. इसके लिए खेल से जुड़े लोगों के साथ मिलकर खेल नीति बनाकर काम करना होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

