Search

 
 
 

Bokaro News: बोकारो में निकली भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

बोकारो में हर साल की तरह इस साल भी सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकली. इस यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. भगवान जगन्नाथ के जयघोष से पूरा बोकारो गूंजायमान हो उठा. जगह-जगह विभिन्न समितियों, संगठनों, सामाजिक लोगों द्वारा लंगर का आयोजन किया गया.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो में हर साल की तरह इस साल भी सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकली. इस यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. भगवान जगन्नाथ के जयघोष से पूरा बोकारो गूंजायमान हो उठा. जगह-जगह विभिन्न समितियों, संगठनों, सामाजिक लोगों द्वारा लंगर का आयोजन किया गया. यह यात्रा उत्कल सेवा समिति, बोकारो द्वारा आयोजित किया जाता है. मालूम हो कि 29 जून भगवान जगन्नाथ का पवित्र स्नान "देव स्नान पूर्णिमा" को हुआ. इसके बाद उन्हें गजानन वेश में सजाया गया था.

Uploaded Image

इसे भी पढ़ें:


रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 से शुरू होकर BGH पथ, श्री कृष्ण सिंह चौक, सिटी सेंटर, महात्मा गांधी चौक, बोकारो माल, पं. जवाहर लाल नेहरु चौक होते हुए मौसीबाड़ी राम मंदिर पहुंची. यहां भगवान 9 दिन विश्राम करेंगे. पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा यह आस्था है, बड़ी धूमधाम से रथ यात्रा निकाली गई है. वहीं सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ यात्रा निकाली गई है. सुरक्षा व्यवस्था चौकस है, रूट परिवर्तित कर रथयात्रा निकाली गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही