Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : गुरुजी की पहली पुण्यतिथि मनी, डीसी-एसपी व झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बोकारो में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई. शहर के कैंप टू स्थित गुरुजी स्मृति नगर भवन के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement
गुरुजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे झामुमो नेता व अन्य.

Bokaro : बोकारो में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई. शहर के कैंप टू स्थित गुरुजी स्मृति नगर भवन के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. समारोह में डीसी, एसपी, झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी. झामुमो नेताओं ने कहा कि स्थल पर गुरुजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

 

https://lagatar.in/court-news-relief-for-upper-bazar-shopkeepers-from-the-high-court-stay-granted-on-the-corporations-coercive-action 


डीसी अजय नाथ झा व एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि गुरुजी झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे. उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा दिया और नशे के खिलाफ लगातार लोगों को जागरूक करते रहे. झामुमो नेताओं ने कहा कि गुरुजी के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही